*प्रतापगढ नगर पंचायत ढकवा हल्की आंधी में गिरी पानी की टंकी की बाउंड्री, जल जीवन मिशन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल*

*प्रतापगढ नगर पंचायत ढकवा हल्की आंधी में गिरी पानी की टंकी की बाउंड्री, जल जीवन मिशन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल*

*मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा ने कहा मामला संज्ञान में आया है इसकी कराई जाएगी जांच*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद की नगर पंचायत ढकवा के वार्ड नीमा गोपालपुर में हर घर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी की बाउंड्री दीवार पानी की आपूर्ति शुरू होने से पहले ही गिर गई। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। मौके पर मौजूद बच्चों ने बताया कि हल्का तूफान आने के बाद बाउंड्री की दीवार भरभराकर गिर गई। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो मामूली आंधी में दीवार नहीं गिरती। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर में बोरिंग का पाइप खुला छोड़ दिया गया है, जबकि आसपास रोजाना छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल सुरक्षा के इंतजाम कराने और खुले पाइप को सुरक्षित ढंग से ढकने की मांग की है। इसके अलावा बाउंड्री की अन्य दीवारों में भी कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जब *प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा से बात की गई उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!