सिगरामऊ व जमऊपट्टी में लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

*सिगरामऊ व जमऊपट्टी में लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला*

*108 मरीजों का हुआ उपचार
एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण*

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/जौनपुर। जनपद के सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. पूजा त्रिपाठी एवं डॉ. श्रुति पांडे की टीम ने 101 मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों ने सामान्य रोगों के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई और लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दिनेश कुमार यादव डॉक्टर सुशील कुमार यादव एवं मोने अली की टीम ने सात मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

मेले के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अरुण कुमार यादव ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। हालांकि, जमऊपट्टी पहुंचे कुछ मरीजों ने नियमित दिनों में अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध न रहने की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया।

डॉ. पूजा त्रिपाठी एवं डॉ. श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आयरन एवं विटामिन की गोलियां वितरित कीं। साथ ही संतुलित आहार लेने, आयोडीन युक्त नमक तथा गुड़ का नियमित सेवन करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!