मूसलाधार बारिश के बीच बांद्रा में सीमा सिंह ने श्रमिकों को बांटी छतरियां

*मूसलाधार बारिश के बीच बांद्रा में सीमा सिंह ने श्रमिकों को बांटी छतरियां*

********************

मुंबई/मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय फाउंडेशन ने बांद्रा पश्चिम स्थित अलमेडा पार्क में सैकड़ों श्रमिकों को छतरियां वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। बारिश में भीग रहे श्रमिकों को छतरी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने स्वयं श्रमिकों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से छतरियों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में छतरी केवल सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यकता है। आर्थिक तंगी के कारण अनेक गरीब मजदूर चाहकर भी छतरी नहीं खरीद पाते, जिससे उन्हें और उनके बच्चों को बारिश में भीगते हुए काम पर और विद्यालय जाना पड़ता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मेघाश्रेय फाउंडेशन ने भारी बारिश के बीच यह सेवा अभियान चलाने का निर्णय लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति संवेदनशील और प्रेरणादायक कदम बताया। गौरतलब है कि जहां एक ओर मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश लोग अपने घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं, वहीं सीमा सिंह ने मौसम की परवाह किए बिना श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें छतरियां वितरित कीं और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!