*प्रतापगढ़ में टीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीएम – एसपी ने लिया जायजा*

*प्रतापगढ़ में टीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीएम – एसपी ने लिया जायजा*

*परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तथा एमडीपीजी कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि नकल, अनियमितता अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सतर्क निगरानी रखेगी, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!