*ग्राम सचिवालयों पर आज से बैठने लगे लेखपाल, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी राजस्व सेवाएं*

*ग्राम सचिवालयों पर आज से बैठने लगे लेखपाल, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी राजस्व सेवाएं*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिले के सभी ग्राम सचिवालयों पर बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति शुरू हो गई। अब ग्रामीणों को खतौनी, खसरा, आय, जाति, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकांश सेवाओं के आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया ग्राम सचिवालय से ही उपलब्ध कराई जाएगी।

 

निर्देशों के अनुपालन में ग्राम पंचायत मेढ़ा के ग्राम सचिवालय पर हल्का लेखपाल दिनेश पाल निर्धारित समय पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार ग्राम सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और आवश्यक राजस्व कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है।

 

इस दौरान तहसीलदार बदलापुर ने भी ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया तथा मौके पर पहुंचे किसानों और अन्य फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। पहले दिन नई व्यवस्था की जानकारी कम होने के कारण आवेदकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जानकारी बढ़ने के साथ अधिक से अधिक ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!