*सेवार्थम फाउंडेशन ने बेटियों के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ*
मंगेश कन्नौजिया
चांदा, सुल्तानपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के दो परिवारों की
बेटियों के विवाह में आर्थिक एवं सामग्री सहायता प्रदान की गई।चांदा क्षेत्र के मनीपुर गांव स्थित यादव बस्ती में एक जरूरतमंद परिवार को बेटी के विवाह हेतु 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं मल्हीपुर गांव की निषाद बस्ती में
अनिल निषाद के परिवार में बेटी के विवाह के अवसर पर फाउंडेशन की ओर से 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ एक अलमारी भी भेंट की गई।
फाउंडेशन के इस सेवा कार्य का नेतृत्व डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जिससे किसी भी बेटी के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा न बने।
स्थानीय लोगों ने सेवार्थम फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है।
फाउंडेशन के इस सहयोग से संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली है तथा क्षेत्र में संस्था के सेवा कार्यों की व्यापक चर्चा हो रही है।
