*जौनपुर को मिली नई डीएफओ, आईएफएस अधिकारी दिव्या ने संभाला कार्यभार*
********************
*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के हालिया तबादलों के क्रम में 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह कानपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
दिव्या वर्तमान में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की पत्नी हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. अपनी प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली तथा जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए जिले में विशेष पहचान रखते हैं।
नई डीएफओ दिव्या वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरित अभियानों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके पास वन प्रबंधन और पर्यावरणीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का व्यापक अनुभव है।
जिले में उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही वन विभाग की विभिन्न योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पौधरोपण अभियान, वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी।
वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने भी उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जिले में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
