मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 101 मरीजों का हुआ उपचार

*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 101 मरीजों का हुआ उपचार*

 

*सिगरामऊ में 94 एवं जमऊपट्टी में 7 मरीजों की ओपीडी दर्ज*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

 

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा की देखरेख में 94 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। मेले में आज सिगरा मऊ केंद्र पर पहले चिकित्सा अधिकारी सिगरा मऊ डॉक्टर अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 2 दिन पहले हार्ट अटैक से हुई चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मी अकरम की मौत के मामले में स्वास्थ्य कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखा और और शोक संवेदना व्यक्त की गई, उन्होंने कहा कि आज वह स्थान खाली दिखाई दे रहा है जो कभी भरा नहीं जा सकता, महिला चिकित्सक डॉ. पूजा त्रिपाठी एवं डॉ. श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार दिया।

 

वहीं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव एवं डॉ. दिनेश यादव की टीम ने एएनएम मीरा यादव और मोने अली के सहयोग से 7 मरीजों का उपचार किया तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

 

चिकित्सकों ने बताया किआंधी, बारिश और बूंदाबांदी के कारण गर्मी का प्रभाव कुछ कम हुआ है, फिर भी पेट संक्रमण, टाइफाइड एवं सामान्य बुखार के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बासी एवं तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा रक्तचाप मधुमेह रोगियो तथा वृद्ध जनों, गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *