*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा तुरकौली के शुभम निषाद भारत में आई आई टी जेई में 104 वीं रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा तुरकौली के शुभम निषाद भारत में आई आई टी जेई में 104 वीं रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान*

*रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने घर पहुंच कर शुभम निषाद को किया सम्मानित*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण पेश करते हुए आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुरकौली निवासी शुभम निषाद ने आई आई टी-जेई एडवांस 2026 में अपने पहले ही प्रयास में ओ बी सी वर्ग में ऑल इंडिया 104वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। शुभम की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभम निषाद, लाल बहादुर इंटर कॉलेज गोपालपुर के मेधावी छात्र हैं। उनके पिता सुरेश चंद निषाद रामगंज नगर पंचायत में मेठ के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक आई आई टी-जेई एडवांस में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभम के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में *लाल बहादुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक जंग बहादुर यादव, प्रधानाचार्य संजय बहादुर यादव, व्यवस्थापक एवं खेलकूद प्रशिक्षक, यशवंत यादव, ब्रिलिएंट कोचिंग के संचालक अनिल सिंह, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, राम उजागिर सिंह, ग्राम प्रधान राजेश निषाद* सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर शुभम का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने शुभम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं खेलकूद प्रशिक्षक यशवंत यादव ने बताया कि शुभम केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रतिभा के धनी हैं। वर्ष 2025 में आयोजित जिला कुश्ती चैंपियनशिप में वे जिला चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती हैं। शुभम की सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शुभम ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। शुभम निषाद की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का हौसला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *