*एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह का सख्त लहजा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार बक्सा थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव, पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी शमशाद अली तथा आरक्षी राहुल कुमार को निलंबित किया गया है।
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
