लखेसर जन चौपाल से लोगों में जागी त्वरित न्याय की आस
जौनपुर सिकरारा I
सरकार की नई पहल के तहत, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में हो रहे जन चौपाल के क्रम में आज सिकरारा विकासखंड के ग्राम लखेसर में पंचायत भवन पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। 10 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों ने निराकरण कर दिया।
चौपाल में सबसे अधिक समस्याएं राजस्व विभाग से प्राप्त हुईं। उनके सुधार हेतु कार्यक्रम में उपस्थित जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, दिव्या शुक्ला ने टीम गठित कर 3 दिन के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन एवं राशन कार्ड जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन चौपाल के माध्यम से गांव स्तर पर ही उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जन चौपाल में लोगों की सक्रिय भागीदारी और अधिकारियों की तत्परता से ग्रामीणों में त्वरित न्याय एवं प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होता दिखाई दिया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्री पवन कुमार ने लोगों के सौहार्द से कई समस्याओं का निराकरण करवाया। कार्यक्रम में सीडीपीओ श्रीमती आशा पांडे, एडीओ आईएसबी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, एडीओ पंचायत श्री नवीन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार पांडे, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री शिवकुमार यादव, श्री कुणाल मिश्रा, समाज कल्याण विभाग से शशि बाला, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुशील कुमार उपाध्याय , श्री गुलाबचंद ( लेखपाल) , श्री शैलेंद्र तिवारी सत्यम तिवारी ग्राम प्रधान श्रीमती निशा तिवारी एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
जन चौपाल में सभी की सहभागिता के लिए शैलेंद्र तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया
