*बाइक की टक्कर से युवती घायल, बाइक सवार भी घायल*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ: क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रजनीपुर गांव के पास बस से उतरकर सड़क पार कर रही युवती दीपिका यादव, पुत्री राज बहादुर यादव, निवासी तियरा, थाना बदलापुर, बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
टक्कर के दौरान बाइक सवार मोनू उपाध्याय, पुत्र रामनारायण उपाध्याय, निवासी दयालापुर भी असंतुलन खोकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया। यहां डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने दीपिका यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
