भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का मिला शव

*भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का मिला शव*

********************

*संवाद:अजय पाण्डेय*

जौनपुर/बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ट्रैक के किनारे शव देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी।

 

सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन हादसे का लग रहा है, लेकिन अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *