दाउदपुर के पास स्कूटी व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर दो घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

*दाउदपुर के पास स्कूटी व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर दो घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*

*************************

संवाद :अजय पांडेय

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाहगंज मार्ग पर शाहपुर के आगे दाऊतपुर गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी 65 वर्षीय शमशेर तथा उनकी 27 वर्षीय पुत्री इजरूनिशा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *