*सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
********************
*संवाद: अजय पांडे*
बदलापुर/जौनपुर: बदलापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवयुवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना बदलापुर-खुटहन रोड पर ओवरब्रिज के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान मेढ़ा ग्राम पंचायत, थाना खुटहन निवासी संदीप बरनवाल (पुत्र अशोक बरनवाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर व्याप्त है।
