कोइरीपुर के पीली नदी में शव मिलने पर सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

*कोइरीपुर के पीली नदी में शव मिलने पर सनसनी, पुलिस जांच में जुटी*

दधीच विश्वकर्मा

चांदा।। सुल्तानपुर

चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर में सोमवार की सुबह के करीब 6:00बजे जब जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उस समय नगर में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को नदी से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगरवासियों के अनुसार मृतक की पहचान नन्हेलाल बरनवाल लगभग 50 वर्ष पुत्र साधूराम बरनवाल, निवासी कंचन नगर, नगर पंचायत कोइरीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता था और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की शादी नहीं हुई थी। तथा मृतक पिछले तीन-चार दिनों से बाजार में दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि नन्हे लाल बरनवाल कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता था और घर पर अकेले रहता था। उसे दौरा (मिर्गी) की बीमारी भी थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई मनोज बरनवाल है। परिजन मुंबई में रहते हैं।

मृतक के परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *