*माधो राम पट्टी चौरा माता मंदिर में सुंदरकांड, रात्रि जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। सिगरामऊ क्षेत्र के माधो राम पट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए चौरा माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस मंदिर को चबूतरे के रूप में पुनर्निर्मित कर आकर्षक स्वरूप दिया गया।

मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, विधि-विधान से पूजन एवं हवन का आयोजन किया। इसके साथ ही शाम के समय विशाल भंडारे और रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर रात्रि जागरण में जयकारे लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि मेढ़ा बाजार के समीप स्थित होने के कारण इस मंदिर का महत्व और भी बढ़ गया है। आयोजन को सफल बनाने में उर्मिला मिश्रा (पत्नी मुन्नू मिश्रा), यज्ञ नारायण मिश्रा, पप्पू मिश्रा, विनय पंडित (गप्पू), मयाशंकर मिश्रा, हरिराम मिश्रा, छोटे मिश्रा, मोती मिश्रा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुन्नू मिश्रा, डॉ. हरिनारायण मिश्र, विनोद मिश्रा, मनीष विश्वकर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्तों के बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करने एवं रात्रि जागरण में सम्मिलित होने पर संतोष जताते हुए इसे मां मेंधेश्वरी की बड़ी कृपा बताई, और सभी श्रद्धालु भक्तों को सह्रदय धन्यवाद दिया।
