सैमुअल पाल N जौनपुर के नए जिलाधिकारी

*सैमुअल पाल N जौनपुर के नए जिलाधिकारी*

**************************अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी सैमुअल पाल N को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वह वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं।

 

23 अगस्त 1985 को जन्मे सैमुअल पॉल एन शैक्षणिक रूप से इंजीनियरिंग स्नातक हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने तकनीकी शिक्षा प्राप्त की, जो उनके कार्यशैली में भी परिलक्षित होती है।

 

नई तैनाती से पहले वह कानपुर नगर में प्रबंध निदेशक एवं अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 21 फरवरी 2023 को हुई थी। अब जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *