*प्रतापगढ़ में बाबा साहब की 135 वीं जयंती मनाई गई डीएम-एसपी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी*
*नगर पंचायत ढकवा में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह जयंती जिलेभर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई, जहां लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कोतवाली नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए
उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में नगर पंचायत ढकवा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यालय आसपुर देवसरा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडेय के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती मनाई गई ।
और पूरा, नीमा , विनैका,सोनपुरा, देवरखा,आदि कई क्षेत्रों से डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा व मनमोहक झांकियां
निकली जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व उनकी पत्नी आरती त्यागी ने स्वागत किया। और सभी एक साथ मिलकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते बाबा साहब की 135वीं जयंती को मनाया। और उनके द्वारा किए गए
कार्यों को याद किया। पट्टी विधायक राम सिंह पटेल भी शोभायात्रा में पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार पट्टी पवन सिंह, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया,
ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी, भारी फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
