*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मणों की अहम बैठक*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मणों की अहम बैठक*

*राजनीतिक भागीदारी से लेकर भगवान परशुराम जयंती की रूपरेखा पर हुई विशेष चर्चा*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में भगवान परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण वैदिक धरोहर संगठन की एक अहम बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा हुए। सभी बुद्धिजीवियों ने अपना अपना सुधाव और सहयोग देने की बात की। 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण सभाओं की बैठक तेज हो गई है।

जिसमें भव्य शोभा यात्रा हवन व भंडारे आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। बैठकों में समाज की एकता युवा शक्ति की भागीदारी और भव्य झांकियां निकालने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत ढकवा में बैठक की गई जिसमें भगवान परशुराम जयंती के अलावा राजनीतिक चर्चा भी हुई। आयोजकों द्वारा बताया गया भगवान परशुराम की शोभा यात्रा 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे गौरा माफी से निकलेगी दाउदपुर होते हुए। नगर पंचायत ढकवा कार्यालय काली मंदिर पर आकर समाप्त की जाएगी। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। और भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *