*मंत्री संजय निषाद का शिवाला बाईपास पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*
चांदा /सुल्तानपुर
दधीच विश्वकर्मा
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोइरीपुर शिवाला बाईपास पर बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश सचिव (लोकसभा प्रभारी मछली शहर) रामलाल निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंत्री के काफिले का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस दौरान निषाद पार्टी जिंदाबाद और संजय निषाद जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा,जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण हो गया।स्वागत के बाद मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को कहा संगठन को मजबूत बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय
भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष रमेश निषाद जिलामहासचिव जगदीश निषाद, निषाद पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता रमापति
यादव महिला मोर्चा प्रियंका निषाद , चंद्रभान निषाद, संजय गौतम राजबहादुर निषाद अनिल कनौजिया शिवम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे
