कोइरीपुर में मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरुक
सुलतानपुर।। चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला रामनगर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया,और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर की अध्यक्षता में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।इसके उपरान्त पुलिस टीम ने जागरूकता पत्र बांटे और महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क या हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा सहित पुलिस टीम मौजूद रही। बड़ी संख्या में बालिकाओं की भागीदारी देखने को मिली।

प्रशासन ने दिया साफ संदेश महिलाएं कमजोर नहीं, हर अन्याय का करें डटकर सामना!
