खंड विकास अधिकारी (बीडीओ)ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण

*खंड विकास अधिकारी (बीडीओ)ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: बक्शा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रमेश चंद्र यादव ने ग्राम पंचायत भटपुरा में एक अस्थाई गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया| बीडीओ रमेश चंद्र यादव ने पशुओं के लिए पीने के लिए पानी खाने के लिए हरे चारे और धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्थाओं की जानकारी ली|

उन्होंने सरकार के द्वारा पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान से भी चर्चा की वीडियो ने पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया और कहा कि गौशाला में साफ-सफाई, हरा चारा, चूनी-चोकर पर्याप्त होना चाहिए और पानी की भरपूर व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पशुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो|

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव कमलेश खरवार, ग्राम विकास अधिकारी श्रीपति मौर्य, जेई पुष्पेंद्र यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव, सफाई कर्मचारी रमापति यादव, राजेश यादव और केयरटेकर कैलाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *