*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा आवारा पशुओं ने लोगों का जीना किया दूभर कई हो चुके घायल* 

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा आवारा पशुओं ने लोगों का जीना किया दूभर कई हो चुके घायल* 

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा बाजार की सड़कों व गलियों में विचरण करते आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ता जा रहा है ।इन आवारा पशुओं द्वारा लोगों को चोटिल करना आम हो गया है नगर गांव में तीन ब्यक्ति को घूम रहे एक बैल ने टक्कर मार दी घायल कर दिया इतना ही नहीं राहगीरों के अलावा दुकानदार भी इन आवारा पशुओं से त्रस्त हैं बता दे की नगर पंचायत की अनदेखी के चलते आवारा गोवंश का झुंड खुले के साथ-साथ बाजारों में भी विचरण कर रहा है बता दे की राममिलन छतौना मुस्तकीम नगर मोतीलाल नगर को अब तक घायल कर चुका है वही नगर गांव के सभासद मनोज सिंह का कहना है कि आवारा पशुओं के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं इसके बावजूद भी नगर पंचायत कोई कदम नहीं उठा पा रहे जबकि लोगों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है अगर नगर पंचायत ढकवा में सालों से बनी गौशाला चालू हो जाती तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है पशुओं को पकड़ने के लिए कोई मुहिम नहीं चलाई जा रही है परेशानी झेल रहे नागरिक कई बार पशुओं को पकड़ने की मांग कर चुके हैं इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए इन आवारा पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *