*पी एम आवास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष अशोक त्यागी द्वारा लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र*

*पी एम आवास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा अध्यक्ष अशोक त्यागी द्वारा लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र*

*नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पर हुआ आयोजन सभी सभासद रहे उपस्थित*

अनिल मिश्र

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2 के तहत प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा में 22 लाभार्थियों को आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की। यह समारोह सोमवार को नगर पंचायत ढकवा के सभागार में आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार देश के सभी बेघरों को घर उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश भर के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में 900 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से पहली किस्त के रूप में जारी की। इसमें नगर पंचायत ढकवा के 22 लाभार्थी भी शामिल हैं। इस प्रथम किस्त का उद्देश्य लाभार्थियों को अपने घर की नींव रखने और निर्माण कार्य शुरू करने में सहायता प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सरकार की इस कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग व सभासद, हरकेश पाठक, शिवम सोनी, सूरज मिश्र,नारायण गौतम ,धीरज गौतम,विनय गौतम ,नजीर अहमद ,राजू मौर्य,मनोज सिंह ,मनोज गौतम ,विकास गौतम,सुनील यादव ,मनोज यादव,हंसराज यादव , रवि उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *