*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गैस एजेन्सी व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ की बैठक*
*गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, पेट्रोल बोतल में बेचने पर भी रोक-डीएम*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय के सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विशेष रूप से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालकों से पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने को कहा। बैठक के दौरान गैस एजेंसी मालिकों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
हालांकि, गैस बुकिंग से जुड़ा मोबाइल एप सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पूति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी, सेल्स ऑफिसर आईओसीएल सत्यम सिंह, सेल्स ऑफिसर आईओसी के साथ सभी गैस एजेंसी संचालक और पेट्रोल पंप मालिक उपस्थित रहे इसी क्रम में आज देखा गया नगर पंचायत ढकवा स्थित कान्हा श्याम भारत गैस एजेंसी। पर सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ग्राहक ने कहा तीन दिन से दौड़ रहे हैं। किसी की केवाईसी कंप्लीट नहीं थी । एक सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को सुबह से शाम हो जा रही। वही एजेंसी के मैनेजर छेदी लाल का कहना है। हमारे पास उपभोक्ताओं की संख्या बहुत ज्यादा है। हमें पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जो भी मिल रहा है हम क्रम वाइज बांट रहे है।
