*सिंगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*
*सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जमऊपट्टी (जौनपुर)। प्रदेश सरकार की पहल पर रविवार को सिंगरामऊ एवं जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। सिंगरामऊ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा महिला चिकित्सक श्रुति पांडे तथा फार्मासिस्ट श्री राम यादव तथा जमऊपट्टी में डॉ. सुशील यादव एवं डॉ. दिनेश यादव एनम मीरा यादव की देखरेख में मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।
सिंगरामऊ प्रभारी अभिषेक प्रजापति ने बताया कि कुल 138 मरीजों की ओपीडी पंजीकृत हुई, जबकि जमऊपट्टी में डॉ सुशील कुमार यादव डॉक्टर दिनेश कुमार यादव की देखरेख में9 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम एवं वायरल फीवर से ग्रसित पाए गए।
डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते सर्दी-खांसी के साथ बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने तथा लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। तथा कहा कि आसपास अपने साफ सफाई रखें मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी व फुल स्क्रीन कपड़े पहने
आए मरीजों नेस्वास्थ्य कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा को जन उपयोगी बताया।
