*रंगदारी व हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने किया अनावरण*
*दो अभियुक्त गिरफ्तार, विद्यालय में फायरिंग मामले का खुलासा*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर (जौनपुर)। थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर विद्यालय में फायरिंग कर रंगदारी मांगने एवं हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुए त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को सेंट जेवियर विद्यालय, बदलापुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुनः 14 फरवरी 2026 को सेंट जेवियर स्कूल, भलुवाही में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में थाना बदलापुर पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 109(1), 308(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 59/26 धारा 109(1), 308(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण किया।
पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त पवन यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी ग्राम हैदरपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को दिनांक 02 मार्च 2026 को उसरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि अक्टूबर 2025 में उसकी मुलाकात आनन्द सिंह उर्फ सोले निवासी लखऊवा से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। बाद में साजिश के तहत विद्यालय में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार दूसरे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी की गई है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
