*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

*थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया के ताबक तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गौरा माफी कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है जनपद प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ लगातार जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही।उपनिरीक्षक सचिन कुमार पटेल ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, यह वही अभियुक्त है जो 11 दिसंबर 2025 को एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारने की घटना में शामिल था। इस मामले में आरोपी पर मुकदमा संख्या 345/25 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ संकेत मिल रहा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *