सिंगरामऊ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को किया गिरफ्तार

*सिंगरामऊ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को किया गिरफ्तार*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ (जौनपुर)। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिंगरामऊ पुलिस ने शनिवार को ग्राम बहुर में कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया गया।

 

यह कार्रवाई जौनपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कदम उठाया।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम बहुर में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से जगदीश मौर्य (59), शिवप्रसाद मौर्य (41), शैलेश मौर्य (39), संतोष मौर्य, सुजीत मौर्य (23), पूनम मौर्य (33) एवं सोनी मौर्य को तथा द्वितीय पक्ष से सूरज मौर्य (22), हरेन्द्र मौर्य (50), विजय मौर्य (40), रेनू मौर्य (34) एवं बिन्दु मौर्य (26) को हिरासत में लिया गया।

 

सभी आरोपित ग्राम बहुर थाना सिंगरामऊ के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।

 

*गिरफ्तारी टीम में*

उपनिरीक्षक रणजीत कुमार, कांस्टेबल सतीश कसौधन, कांस्टेबल रजत पाण्डेय एवं महिला कांस्टेबल चांदनी, थाना सिंगरामऊ शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *