*बक्शा पुलिस ने चलाया विशेष बैंक चेकिंग अभियान, वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांची*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में 19 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बक्सा पुलिस ने विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया| जिसका उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था|
अभियान के दौरान बक्शा पुलिस थाना क्षेत्र के सभी बैंकों, एटीएम, सर्राफा बाजारों और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया| इसका प्राथमिक लक्ष्य इन स्थानों पर होने वाली लूटऔर चोरी जैसी अपराधिक घटनाओं को रोकना था|
सेकेंड मोबाइल अफसर उपनिरीक्षक सिंहासन यादव ने पुलिस बल के साथ इस अभियान का नेतृत्व किया| उन्होंने इन संस्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली| बैंक ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए |पुलिस टीम ने नौपेड़वा, शंभूगंज, लखौंवा,अलीगंज और धनियामऊ सहित थाना क्षेत्र के सभी बैंकों का निरीक्षण किया गया| इस दौरान सीसीटीवी कैमराें और अलार्म सिस्टम की कार्य प्रणाली की जांच की गई |साथ ही बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी तलाशी ली गई |
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है| ऐसी पहल से सार्वजनिक सुरक्षा मजबूत होती है और वित्तीय संस्थानों में होने वाले अपराधों में कमी आती है|
