रतासी–बहरीपुर संपर्क मार्ग पर अवैध निर्माण हटाकर नाली निर्माण कार्य शुरू

*रतासी–बहरीपुर संपर्क मार्ग पर अवैध निर्माण हटाकर नाली निर्माण कार्य शुरू*

 

*कुछ गम कुछ खुशी के साथ दुकानदारों की रही प्रतिक्रिया*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित रतासी–बहरीपुर संपर्क मार्ग पर आरसीसी सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद अब कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। यह कार्य स्थानीय विधायक रमेश मिश्रा के प्रयासों से सड़क निर्माण पूर्ण होने के उपरांत कराया जा रहा है।

बुधवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क की जमीन में बने अवैध कब्जों को हटाया गया तथा साथ ही नाली निर्माण के लिए खुदाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

 

जिन दुकानदारों द्वारा सड़क की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था और जिनका इस कार्रवाई में नुकसान हुआ, उनमें स्वाभाविक रूप से नाराजगी और दुख देखा गया। वहीं दूसरी ओर अधिकांश स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण को जनहित में आवश्यक कदम बताते हुए खुशी जाहिर की।

 

दुकानदार उमेश शुक्ला, दयाराम गुप्ता, जोखू मिस्त्री, विनोद यादव, रामजी गिरी महालु और प्रेम गुप्ता ने कहा कि नाली निर्माण से बरसात के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही घरों का गंदा पानी भी सुगमता से निकासी मार्ग से बाहर जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी।

 

नाली निर्माण के दौरान जल निकासी मार्ग में आ रहे कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। जिन लोगों के पेड़ उखड़ गए, उनमें मायूसी देखी गई। हालांकि अधिकांश ग्रामीणों का मानना है कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!