कंपोजिट विद्यालय अनुसार मेंSIR जनसुनवाई

*कंपोजिट विद्यालय अनुसार मेंSIR जनसुनवाई*

*खंड विकास अधिकारी बदलापुर द्वारा सुनवाई करते हुए किया जा रहा निस्तारण*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर जनपद के बदलापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अनुसार स्थित कंपोजिट विद्यालय में सरकार की प्रभावी एसआईआर (SIR) योजना के तहत सघन सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी स्वयं खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा की जा रही है।

बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान मैपिंग और अभिलेखों का गहन मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:45 बजे तक 40 तामील नोटिसों की मैपिंग कर उनका निस्तारण कराया जा चुका है।

 

अभियान के अंतर्गत पूर्व में तामील की गई नोटिसों तथा संभावित गड़बड़ियों का पुनः परीक्षण किया जा रहा है। सभी तथ्यों का मिलान कर सामने आई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है। साथ ही उपस्थित फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी किया गया।

 

इस कार्य में ब्लॉक स्तर से आई विभिन्न टीमों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। टीम में ग्राम विकास अधिकारी आकाश सिंह, कुलदीप यादव, प्रेम यादव तथा सहायक अध्यापक विजय कुमार सिंह, सतीश चंद्र तिवारी, राम अवध और श्याम नारायण पांडे,पंचायत सहायक सुषमा, BlO अनीता यादव, पंकज गौतम सफाई कर्मीशामिल रहे।

 

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एसआईआर सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की निगरानी जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी स्तर से भी की जा रही है और इसे सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *