इनामीपुर में इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पैर में फ्रैक्चर

*इनामीपुर में इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, पैर में फ्रैक्चर*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम इनामीपुर स्थित प्राइमरी स्कूल मोड़ के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश मिश्र पुत्र सभाजीत मिश्र, मूल निवासी रानीपुर एवं अस्थायी निवासी ग्राम इनामीपुर (पाही), बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तियरा की ओर से आ रही एक इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उमेश मिश्र करीब 15 फीट दूर जाकर खाई में गिर पड़े, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई।

 

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जौनपुर ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल के साथ गए परिवार के सदस्य गुड्डू मिश्रा ने बताया कि उमेश मिश्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है,

सूचना मिलते ही पीआरबी 112 एवं थाना सिगरामऊ प्रभारी सैयद हुसैन के निर्देश पर फिरोजपुर स्थित बाबा खंडेश्वर नाथ मंदिर में मेला ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही रोहित चौहान एवं अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया।

 

थाना प्रभारी सिगरामऊ ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि इनोवा कार का नंबर एवं फोटो उनके पास उपलब्ध है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!