पशु चिकित्सालय लम्भुआ में हो रहे सफल ऑपरेशन, दूर-दूर से पहुंच रहे पशुपालक

*पशु चिकित्सालय लम्भुआ में हो रहे सफल ऑपरेशन, दूर-दूर से पहुंच रहे पशुपालक*

*लम्भुआ सुल्तानपुर*
अशोक कुमार वर्मा

सुलतानपुर के लम्भुआ स्थित पशु चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य द्वारा प्रतिदिन की भाँति एक बकरी जो गर्भवती थी बच्चा पेट में मर गया ऑपरेशन कर बच्चे को मृतक अवस्था में निकाल लिया गया बकरी को जिन्दा बचा लिया गया पशुपालक अनिल कुमार सुत रामलौट निवासी ग्राम गारवपुर ने धन्यवाद दिया वहीं एक पंड़वा राजबली यादव निवासी रघुनाथपुर जो अभी एक माह का है 5 दिन से पेशाब नहीं कर रहा था जिसका ऑपरेशन कर नली डालकर उसके भी प्राण रछा की वह भी सरकारी शुल्क जमा कराकर लगभग 1 से 2 ऑपरेशन सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से किए जा रहे हैं। चिकित्सालय में उपचार की बेहतर व्यवस्था के कारण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ से भी पशुपालक अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं और सफल ऑपरेशन के बाद संतुष्ट होकर अपने घर लौट रहे हैं।
चिकित्सालय के साथ-साथ आसपास की भी पशुओं का (रायपुर) में आज भी टीकाकरण एवं देखरेख डॉक्टर के दिशा-निर्देशन और मौजूदगी में किया जा रहा है। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और सुविधाओं का लाभ आम जनता को सुचारु रूप से मिल रहा है, जिससे पशुपालकों में विश्वास बढ़ा है।
इसके अलावा अस्पताल परिसर में नागरिक सूचना बोर्ड के माध्यम से इलाज एवं शुल्क संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और सेवाओं की सराहना करते हुए इसे काबिले-तारीफ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *