सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

*सिगरामऊ जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन*

*दोनों जगह पर मिलकर122 मरीजों की हुई ओपीडी*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ और जमऊपट्टी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दोनों जगह कुल 122 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, सिगरामऊ 111 तथा जम्मू पट्टी में 11 ओपीडी की गई जिन्हें निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं।

 

यह स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना था।

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ पर जाने माने चिकित्सक डॉ. अभिषेक प्रजापति और महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। डॉ अभिषेक प्रजापति के कक्ष में मरीजों की संख्या काफी रही, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमऊपट्टी पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार मौर्य, एएनएम मीरा और वार्ड बॉय मोने अली ने मरीजों को परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *