प्रतापगढ़ के सरकारी स्कूल में तड़पती मिली युवती हालत गंभीर प्रयागराज रेफर*

*प्रतापगढ़ के सरकारी स्कूल में तड़पती मिली युवती हालत गंभीर प्रयागराज रेफर*

*बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागी थी जांच में जुटी पुलिस*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मीतन में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में मिली। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। विद्यालय खुलने के बाद जब स्कूल परिसर में हलचल शुरू हुई, उसी दौरान यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। युवती जमीन पर अचेत अवस्था में तड़पती हुई पाई गई, जिसे देखकर स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के सहायक अध्यापक मनोज वर्मा ने जैसे ही स्कूल के पीछे स्थित बाउंड्री गेट को खोला, उन्होंने एक युवती को जमीन पर बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और ग्राम प्रधान शांति देवी को भी इस बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा और लालगंज कोतवाल आलोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती को वहां किसने और हालात में छोड़ा। एडिशनल एसपी पश्चिम ने बताया कि थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी सुबह करीब 11 बजे से लापता है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में मिली युवती के पास से आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद हुई। दस्तावेजों और परिजनों की पहचान के बाद युवती की पहचान निशा सरोज पुत्री मेवालाल, निवासी पूरे चिरंजीवी थाना संग्रामगढ़ के रूप में हुई। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है। उन्होंने बताया कि निशा की शादी 25 अगस्त 2025 को धुइसरनाथ धाम में शिवा नामक युवक से हुई थी, लेकिन कुछ समय से वह अपने पति से अलग रह रही थी। प्रेम प्रसंग और जांच के अन्य पहलू स्थानीय लोगों के अनुसार युवती घर से आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले युवती और युवक के बीच करीब 35 से 40 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। बताया गया कि युवती ने दो महीने पहले एक युवक के खिलाफ थाना महेशगंज में मुकदमा भी दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *