*श्री हरिशंकर मिश्र बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस फहराया तिरंगा*
*बदलापुर ( जौनपुर )*
बदलापुर क्षेत्र अंतर्गत पूरालाल स्थित श्री हरिशंकर मिश्र बाल विद्या मंदिर में देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह,
गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ,
जिसे विद्यालय के प्रबंधक राजेश मिश्रा मोनू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया |
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दूबे उपस्थित रहे
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं प्रेरणादायक भाषणों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया |
सभी कार्यक्रमों में देश के संविधान, एकता एवं अखंडता के महत्व को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया।
7
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित विशेष प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को गहरे रूप से प्रभावित किया और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया |
उक्त मौके पर श्रीमणि मिश्र प्रधानाचार्य, वीरेंद्र यादव, जगरूप सरोज , प्रदीप सिंह, बृजेश खरवार, कार्तिक गौतम, राहुल यादव, प्रिया पांडेय, श्रेया सरोज, रीमा निषाद, रक्षा तिवारी, साक्षी, सुप्रिया गौतम, साधना, अमृता प्रजापति, काजल मौर्या, अर्चना गौतम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
