पुलिसिया कार्रवाई के बीच ‘जज्जे तिवारी’ को मिली जमानत समर्थकों में भारी उत्साह, अब ब्लॉक प्रमुख पद पर नजर

*पुलिसिया कार्रवाई के बीच ‘जज्जे तिवारी’ को मिली जमानत समर्थकों में भारी उत्साह, अब ब्लॉक प्रमुख पद पर नजर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तरफ जहां आसपुर देवसरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय अपराधी राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी को अवैध हथियार और स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।, वहीं आज इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, अभियुक्त को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसके बाद उसके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

*11 संगीन मुकदमों के बावजूद राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी को मिली जमानत।*

 

क्षेत्र में चर्चा तेज है कि जज्जे तिवारी आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं।जमानत की खबर मिलते ही समर्थकों ने भारी उत्साह दिखाया पुलिस ने 30 बोर की पिस्टल, 4 कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद कर भेजा था जेल। गिरफ्तारी और बरामदगी के दावों के बीच, आज जैसे ही कोर्ट से राजेश तिवारी की जमानत मंजूर हुई, उसके समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्षेत्र में इस जमानत को अभियुक्त के पक्ष की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद न्यायपालिका से मिली राहत उनके नेता की सच्चाई का प्रमाण है।इस जमानत के साथ ही आसपुर देवसरा क्षेत्र का सियासी पारा भी चढ़ गया है। स्थानीय गलियारों में यह चर्चा बेहद तेज है कि जज्जे तिवारी आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। समर्थकों के बीच उनकी इस सक्रियता को सीधे तौर पर प्रधानी और ब्लॉक की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि जेल से बाहर आने के बाद अब वे नए सिरे से अपनी सियासी बिसात बिछाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *