*एमसीए मेढ़ा क्रिकेट ग्राउंड पर उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब, सेमीफाइनल में चार टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग*

*एमसीए मेढ़ा क्रिकेट ग्राउंड पर उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब, सेमीफाइनल में चार टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
मेढ़ा।

एमसीए मेढ़ा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के समापन के बाद आज सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। मैदान में सजी चमचमाती ट्रॉफियां खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिन्हें पाने के लिए चार टीमें कड़ा संघर्ष कर रही हैं।

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज खुटहन और लखनीपुर की टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 12 हजार से अधिक दर्शक मौजूद हैं, जिससे पूरा परिसर खेलप्रेमियों के उत्साह से गूंज उठा है।

आयोजकों के अनुसार, आज खेले जाने वाले दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में विजयी रहने वाली टीमें कल 12 बजे से फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है और अनुमान है कि इस महामुकाबले में करीब 25 हजार दर्शक मैदान पर पहुंचेंगे।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को भी भव्य पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

आज के मुकाबले में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान हुकुम यादव, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, अध्यक्ष बड़े बाबू मदन सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, पंडित शिव प्रकाश शर्मा, प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी, मुन्नू यादव,वीरेंद्र दुबे एडवोकेट, मैच रेफरी अखिलेश चतुर्वेदी एडवोकेट,सत्यदेव सिंहसहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष मास्टर द्वारा मैच के सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही हैं जिनके द्वारा कल के फाइनल मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मैच के दौरान अपनी शानदार और रोचक कमेंट्री से शेष मैन मास्टर एवं सुभाष शर्मा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, जिससे मैदान का माहौल और भी रोमांचक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *