*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली*

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली*

 

*मुखबिर की सूचना पे कैथौला गांव के पास हुई मुठभेड़ में कुल तीन बदमाश हुए गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.01.2026 को रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह मय हमराह

व0उ0नि0 अरुण कुमार सिंह, कां0 राहुल यादव, कां० आलोक यादव, कां0 माधवेश राय द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर, थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत कैथौला गांव के पास चेकिंग के दौरान, मोटर साइकिल विना नम्बर प्लेट सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त राजकुमार वर्मा पुत्र दशाराम वर्मा उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम टीना चितरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ के बाये पैर में गोली लगी है एवं अन्य 02 अभियुक्तों 2. अनुज सरोज पुत्र जीतलाल सरोज उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम खरावा थाना लालगंज प्रतापगढ़ 3. अजय पटेल पुत्र जमुना प्रासद उम्र 22 वर्ष नि० चैखड़ देवापुर थाना लालगंज प्रतापगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त राजकुमार वर्मा उपरोक्त को चिकित्सकीय ईलाज हेतु सीएचसी लालगंज़ भेजा गया है। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटर साइकिल विना नम्बर प्लेट के सम्बन्धित मु0अ0सं0 456/25 धारा 305, 331 (4) बीएनएस व मु0अ0सं0 445/25 धारा 305, 331 (4) बीएनएस व मु0अ0सं0 464/25 धारा 305, 331 (4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी के कुल 6110/- रू0 बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *