बक्सा की टीम ने शानदार अंदाज़ में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

*बक्सा की टीम ने शानदार अंदाज़ में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

मेढा/बदलापुर: –

सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गए मुकाबलों में बक्सा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गहबरा प्रतापगढ़ को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टूर्नामेंट के पहले मैच में गहबरा प्रतापगढ़ की टीम ने जौनपुर को एकतरफा मुकाबले में 33 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में गहबरा के बल्लेबाज अंकित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दूसरे मैच में बघाड़ी की टीम ने अभिषेक के 26 रनों की मदद से निर्धारित 8 ओवरों में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की।

 

दिन के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में गहबरा प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 79 रन बनाए। जवाब में बक्सा की टीम ने अभिषेक की शानदार 62 रनों की पारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

मैच में अंपायर की भूमिका सुजीत सिंह एवं सुनील सिंह ने निभाई। कमेंट्री शेषमैन यादव और सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी वैभव कुमार ने संभाली।

 

इस अवसर पर मदन सिंह बड़े बाबू, शिवकुमार शर्मा, दिगम्बर मिश्र, डॉ. दिनेश सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, डॉ. इंद्रजीत तिवारी, अरविंद उपाध्याय, सिंटू सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, प्रधान भगवान प्रसाद यादव, दिनेश शर्मा, गौरव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *