*पॉक्सो व अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*धारा 363, 366, 376 भादवि एवं धारा 8 पोक्सो के तहत था वांछित*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सै० हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक रामदुलार यादव मय हमराह कांस्टेबल गंगेश यादव द्वारा माननीय न्यायालय एएसजे पोक्सो, जौनपुर से जारी वारंट एसएसटी संख्या-83/2022 (स्टेट बनाम बबुआ उर्फ सुरजीत) के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त बबुआ उर्फ सुरजीत उर्फ विश्वजीत पुत्र माधवराम, निवासी ग्राम कुधुआ, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर के विरुद्ध धारा 363, 366, 376 भादवि एवं धारा 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध यह वारंट 09 जनवरी 2026 की पेशी के संबंध में जारी किया गया था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
