शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती-पूजन कर के किया गया

रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा किरहिण्डी, जिला- रोहतास (बिहार) के सौजन्य से थाना- शिवसागर स्थित

सिलारी ग्राम के पंचायत भवन में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कुल 234 रोगी बंधुओं का इलाज किया गया ।

शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती-पूजन कर के किया गया। इसके उपरांत चंदौली से आये डॉ के के सिंह, किरहिण्डी से डॉ उपेंद्र सिंह एवं डॉ समरेश पांडेय जी जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्राम सिलारी, परसडीहा, गम्हरिया एवं अगल-बगल के ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 234 रोगी बंधुओं को निःशुल्क दवा एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया।

उक्त सेवाकार्य में किरहिण्डी शाखा के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ललन सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अच्युतानंद गर्ग, ओमप्रकाश, रोहित सिंह, जितेन्द्र, अम्बर व शुभम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *