महमूदपुर में लगे बिजली बि कैंप में 3.42 लाख रुपये जमा

*उपभोक्ता बिजली बिल राहत योजना 2025*

 

*महमूदपुर में लगे बिजली बि कैंप में 3.42 लाख रुपये जमा*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ/जौनपुर।

उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित उपभोक्ता बिजली बिल राहत योजना–2025 के तहत सिगरामऊ क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 34 ओटीएस मामलों का निस्तारण करते हुए 3 लाख 42 हजार 980 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।

 

कैंप के सफल आयोजन में महमूदपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संजय सिंह का भरपूर सहयोग रहा। योजना के प्रति उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराकर बिल जमा किया। सरकार द्वारा निर्धारित यह छूट योजना उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसका लोग बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं।

 

कैंप में विद्युत विभाग के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा, धीरज मोर्य, जय नाथ मौर्या एवं सीताराम पांडे ने उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराते हुए बिजली बिल जमा कराने की प्रक्रिया को पूरा किया।

 

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह राहत योजना तीन चरणों में लागू की गई है। प्रथम चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक, द्वितीय चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक तथा तृतीय चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। तीनों चरणों में उपभोक्ताओं को अलग-अलग प्रकार की छूट दी जा रही है।

 

प्रथम चरण में उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। वहीं विद्युत चोरी के मामलों में निर्धारित की गई धनराशि पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है।

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं और बकाया बिजली बिल जमा कर राहत प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *