छत से गिरकर श्रमिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

*छत से गिरकर श्रमिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड स्थित शकुंतला नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार यादव (35) के रूप में हुई है, जो कॉलेज के दूसरे तल पर पेंटिंग का कार्य कर रहा था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे पेंटिंग करते समय मनीष कुमार यादव का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड पहुंचाया।

 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

 

मनीष यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पांच वर्षीय आदर्श यादव और तीन वर्षीय कल्लू यादव नामक दो छोटे बच्चे हैं।

 

बताया जा रहा है कि मनीष यादव थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बेहड़ा गांव का निवासी था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *