भाजपा ने घोषित की जिलाध्यक्षों की नई सूची

*भाजपा ने घोषित की जिलाध्यक्षों की नई सूची*

 

*जौनपुर में अजीत प्रजापति बने जिलाध्यक्ष*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

लखनऊ/जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची में जौनपुर का भी नाम शामिल है। यहां से अजीत प्रजापति को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

 

जौनपुर में इससे पहले दो बार पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष रहे। अजीत प्रजापति लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और पार्टी की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह जिला मंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

 

उनके चयन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अजीत प्रजापति का संगठन पर मजबूत पकड़ रहा है और उनका संबंध संघ से भी रहा है, ऐसे में उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *