*प्रतापगढ़ थाना फतनपुर के अंतर्गत धान के खेत में मिला 18 वर्षी युवक का शव*
*अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल व क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया घटनास्थल का निरीक्षण*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव धान के खेत में मिला। युवक के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान शुभम (18) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुभम गुरुवार रात एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने शुभम का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पूर्वी, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
