*नहर की पटरी को काटकर मिलाया खेत में, सहखातेदार ने पुलिस को दी जानकारी*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
नहर विभाग के उदासीनता के चलते नहर पटरी को काटकर मिलाया जा रहा खेत में नहर की पटरी को काटकर खेत में मिलाने का मामला कोई नया नहीं है नहर विभाग ऐसे मामलों में मौन ही दिखाई पड़ता है

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर उत्तरी में नहर के किनारे लगे खेत को बढ़ाने के लिए आधा दर्जन लोगों को लेकर खातेदार ने नहर की पटरी को काटकर खेत में मिला लिया है। जिसकी जानकारी सहखातेदार में डायल 112 समेत स्थानीय कोतवाली को दी है।।
सहखातेदार शिवकुमारी ने बताया कि घाटमपुर उत्तरी में नहर के किनारे खेत लगा हुआ है जिसमें उनके सहखातेदार नहर की पटरी को काटकर खेत में मिला ले रहे हैं जब इस बाबत उन्हें रोका गया तो वह मारपीट पर भी आमादा हो गए हैं। लम्भुआ कोतवाली में शिकायती पत्र देने पर पुलिस ने कहा कि इसकी जानकारी नहर विभाग को भी देकर शिकायत दर्ज कराएं नहीं यह भी बताना आवश्यक है चाँदा रजवाहा जिसमें पानी ना आने की शिकायत बार-बार होती रही हैं आखिरी छोड़ तक पानी पहुंचाने में नहर विभाग नाकाम रहा है जिन किसानों का सहारा सिर्फ और सिर्फ नहर से ही है उनकी फसलों का क्या होगा केंद्र सरकार और राज्य सरकार दावे बड़े-बड़े करती है लेकिन धरातल पर कोई दावा दिखाई नहीं देता है किसान अपने हाल पर परेशान है सरकार सम्मान निधि देकर सिर्फ और सिर्फ आंसू पोंछने का काम कर रही है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और शासन में बैठे मंत्री महोदय आपसे भी सादर निवेदन है कि जो किसान सिर्फ नहर के भरोसे ही है उनकी भी खेती बारी पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है
