*प्रतापगढ़ में रामलीला का हुआ समापन, रावण वध का मंचन राम के राज्याभिषेक के साथ सत्य की असत्य पर विजय*

*प्रतापगढ़ में रामलीला का हुआ समापन, रावण वध का मंचन राम के राज्याभिषेक के साथ सत्य की असत्य पर विजय*

प्रतापगढ़ के बासूपुर पौड़िया गांव में चल रही आदर्श रामलीला समिति की रामलीला का समापन गुरुवार रात को हुआ। अंतिम दिन रावण वध और राम के राज्याभिषेक के साथ सत्य की असत्य पर विजय का मंचन किया गया।

समापन समारोह में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, कुम्भकर्ण वध और रावण वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को आकर्षित किया। कुम्भकर्ण वध और रावण वध के मंचन के दौरान पंडाल “जय श्रीराम” के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राम की भूमिका में विनोद तिवारी, लक्ष्मण के रूप में शिवम तिवारी, हनुमान के रूप में विनोद जोशी और रावण की भूमिका में अमर सिंह ने अभिनय किया। कुम्भकर्ण बने महेन्द्र जोशी, विभीषण बने इन्द्रेश जोशी, मेघनाद बने ऊदल जोशी और सुलोचना बनीं रीजेश दुबे ने भी अपनी भूमिकाएं निभाईं। राम-रावण युद्ध के अंतिम दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सपा नेता अभिनंदन सिंह किल्लू, सुनील जोशी, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, संतोष गुप्ता, ऊदल जोशी, रमेश जोशी, मथुरा प्रसाद यादव, डॉ. रामकरन यादव, सुरेन्द्र जोशी, आल्हा जोशी और तूफान जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *